देहरादून, दिसम्बर 15 -- गढ़ी कैंट स्थित डीडी पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हिमालयन कल्चर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निधि यादव (आईएएस) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का विषय "यात्रा युगों की" रहा। जिसमें छात्रों ने सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलयुग पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नन्हें-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि निधि यादव ने बच्चों की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों में सीखने की ललक जगाने का आह्वान किया। स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता तोमर ने शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर दिया। चेयरमैन जितेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन और पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...