गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर दर्शकों से जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से 'दूरदर्शन मित्र' नेटवर्क की शुरुआत करने जा रहा है। देश में किसी भी दूरदर्शन केंद्र की ओर से पहली बार इस तरह की पहल की जा रही है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जमीनी स्तर पर फीडबैक प्राप्त करने, स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और जन-समस्याओं को कार्यक्रमों के माध्यम से शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। डीडी केंद्र प्रशासन ने बताया कि 'दूरदर्शन मित्र' की भूमिका पूर्णतः स्वैच्छिक होगी। इसके लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। सामाजिक कार्य, पत्रकारिता, शिक्षा, सामुदायिक सेवा या रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रखने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का गोरखपुर-बस्ती मंडल का स्थायी निवासी होना अनिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.