पिथौरागढ़, फरवरी 8 -- डीडीहाट विधानसभा में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती के लिए 10 - 10 उपाध्यक्ष और महासचिव , 14 को सचिव, एक-एक महासचिव संगठन, कोषाध्यक्ष, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं कांग्रेस की एक अन्य सूची भी जल्द जारी होगी,जिसमें कार्यकर्ताओं को अहम दायित्व मिलने की संभावना है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले डीडीहाट में नई कांग्रेस की टीम का गठन हो गया है। डीडीहाट में जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं को शामिल कर 37 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। चंचल बोरा को महासचिव संगठन व केदार राम वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मान सिंह मेहता, सुंदर राम जौहरी, दीपा रावत, हेमवंती पुष्पा भंडारी, चंचल चौहान, बंशीधर भट्ट, सोबन सिंह कार्...