गिरडीह, दिसम्बर 16 -- गिरिडीह। गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी ने मंगलवार को जनता दरबार लगाकर जिले के फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता और संवेदनशीलता लाना है। जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना होता है। जनता दरबार में भूमि विवाद, जाति, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, दाखिल खारिज सहित विभिन्न विभागों से आवेदन आये। जिन्हें समाधान करने को निर्देशित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...