गुमला, सितम्बर 3 -- गुमला। डीडीसी दिलेश्वर महतो मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे अस्पताल को निरीक्षण किया। डीडीसी ने इस दौरान मरीजों को मिलने वाली सुविधा-संसाधनों को खंगाला। और एनएनसीयू,ओपीडी,एमटीसी,वार्ड,जांच घर व आईसीयू सहित पूरे अस्पताल का गंभीरता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होनेंअस्पताल में दवा की उपलब्धता सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को मौजूदगी को भी देखा-परखा। डीसी प्ररेणा दीक्षित ने सदर अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बहाल रखने के इरादे से जिले के वरीय पदाधिकारियों को नियमित रूप से अस्पताल का भ्रमण व निरीक्षण का निर्देश दिया है। लिहाजा एक-दो दिनों में कोई न कोई अधिकारी सदर अस्पताल का जायजा लेने पहुंचते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.