लातेहार, फरवरी 7 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। डीडीसी डॉ. सैयद रियाज अहमद ने शनिवार को महुआडांड़ बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर में संचालित गुमटी दुकानों की स्थिति का जायजा लिया तथा दुकानदारों से किराया व अनुमति से संबंधित जानकारी प्राप्त की। डीडीसी ने दुकानदारों से स्पष्ट रूप से कहा कि बस स्टैंड परिसर में इतनी बड़ी गुमटी लगाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि छोटे स्तर पर ठेला लगाकर ही व्यवसाय किया जा सकता है, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड की साफ-सफाई, अव्यवस्थित अतिक्रमण एवं यात्रियों की सुविधा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को जॉच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.