भागलपुर, अगस्त 6 -- भागलपुर। मनरेगा के अपर कार्यक्रम समन्वयक सह डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप में जगदीशपुर के सेनो में पदस्थ पंचायत रोजगार सेवक छट्ठू दास को सेवा मुक्त कर दिया। उनके खिलाफ इशाकचक (व्यायामशाला) निवासी संतोष कुमार ने आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने तथा मनरेगा योजना में अपने पिता के नाम पर फर्जी वेंडर निशांत ट्रेडर्स बनाकर योजनाओं में अनियमितता बरतने एवं 20 करोड़ से अधिक अपने स्वयं, पत्नी तथा रिश्तेदार के नाम पर अवैध तरीके से राशि अर्जित करने के संबंध में परिवाद पत्र दिया था। परिवाद की जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए। इसके बाद तत्काल प्रभाव से उनका नियोजन रद्द करते हुए सेवा मुक्त किया गया। डीडीसी ने आदेश में कहा कि छट्ठू दास यदि चाहें तो अनुशासन प्राधिकार के अंतर्गत नामित अपीलीय प्राधिकार के समक्ष उक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.