गुमला, दिसम्बर 2 -- गुमला। मंगलवार के तयशुदा जन शिकायत निवारण दिवस पर जिले के विभिन्न प्रखंडो से अपनी समस्या-परेशानी के निराकरण की आस में ग्रामीण चंदाली स्थित समाहरणालय पहुंचे। डीडीसी दिलेश्वर महतो ने उनकी पीड़ा-परेशानी सुनी और उसके निराकरण को लेकर त्वरित पहल की। जन शिकायत निवारण दिवस पर अधिकांश लोगों ने भूमि विवाद,म्यूटेशन,पेंशन,आवास सहित अन्य जरूरी दस्तावेंज की मांग के साथ कल्याणकारी स्कीम में लाभार्थी बनाने की गुहार लगायी। डीडीसी ने सभी फरियादियों से सीधा संवाद किया और उनके आवेदन के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.