गुमला, जून 18 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को डीडीसी दिलेश्वर महतो ने सदर अस्पताल गुमला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, मैटरनिटी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, एमटीसी सेंटर, जनरल वार्ड, एसएनसीयू, कुपोषण वार्ड, जांच घर, फार्मेसी कक्ष और कॉल सेंटर समेत विभिन्न कक्षों की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।डीडीसी ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए निर्देश दिया कि सभी वार्ड और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खास तौर पर कहा कि शौचालयों की विशेष सफाई दिन में कम-से-कम दो से तीन बार होनी चाहिए। आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी उपकरणों की कार्यशीलता की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि आईसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.