धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद। डीडीसी सन्नी राज ने कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि यह मासिक रूटीन निरीक्षण है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, निर्वाचन शाखा के सागर कुमार (भजोहरि), राकेश कुमार, रजाक अंसारी, सजल मंडल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...