चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के ओटार तथा लांडूपदा पंचायत में बुधवार को उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने ओटार पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं ओटार में बने मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। जबकि जोनुवा गांव में वाटर टैंक का निरीक्षण किया। वहां से निकलने के बाद उप विकास आयुक्त लांडूपदा पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने लांडूपदा गांव में बने पीसीसी सड़क मनरेगा संवर्धन सिंचाई कूप का निरीक्षण किया। जबकि राजापारम गांव निवासी सोनाराम हेम्ब्रम तथा मार्टिन हेम्ब्रम के खेत में लगे आम बागवानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के ...