गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति के बाद प्रशिक्षण के लिए उत्तराखंड के मसूरी भेजा गया था। डेढ़ महीने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे शुक्रवार को लौटे। उनके लौटने पर सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। मौके पर डीडीसी ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन अध्ययन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने अनुभव का उपयोग गढ़वा के विकास कार्यों को गति देने और प्रशासन को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए करेंगे। सम्मान समारोह में विजय कुमार केसरी, प्रोफेसर उमेश सहाय, शैलेंद्र कुमार पाठक, कमलेश कुमार गुप्ता, रविंद्र केसरी, चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.