मधेपुरा, अप्रैल 16 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने के मामले में सभी कर्मचारियों ने मंगलवार को डीडीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी डीडीसी पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने डीएम को पत्र भेजकर कर्मचारियों के धरना पर बैठने की घोषणा कर दी है। कलेक्ट्रेट के सभी शाखाओं के कर्मचारी एकजुटता दिखाते हुए कार्यालय से बाहर निकल आए और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में धरना पर बैठ गए। कर्मचारियों ने डीएम से भी मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस घटना से आक्रोशित विभन्नि प्रखंडों के कर्मचारियों ने भी कामकाज बंद कर धरना शुरू कर दिया। कलेक्ट्रेट के उच्च वर्गीय लिपिक व जिला नाजिर मनोज कुमार पंडित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.