नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में जल्द ही तीन नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसमें बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमटेक कंप्यूटर साइंस और एमसीए शामिल है। तीनों पाठ्यक्रमों को बोर्ड ऑफ स्टडीज से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इन्हें विद्या परिषद में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। बीटेक के विद्यार्थियों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का भी विकल्प मिलेगा। इंजीनियरिंग संकाय के तहत इसका संचालन होगा, जिसमें शुरुआत में 60 सीटें होंगी। विश्वविद्यालय में एमटेक और एमसीए पाठ्यक्रम नहीं है। इन दोनों पाठ्यक्रमों में 20-20 सीटें होंगी। दोनों पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग संकाय के तहत संचालित होंगे। वित्त समिति ने दी मंजूरी : विवि में नए सत्र में कुल छह कोर्स शुरू किए जाने को वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। वाणिज्य संकाय में कैपिटल मार्केट पर पीजी डिप्लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.