गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- फोटो- --- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय में नए भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की मौजूदगी में हुआ। यह पहल विश्वविद्यालय में विधि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रस्तावित विधि भवन जी प्लस-1 स्वरूप में निर्मित किया जाएगा, जिसमें आठ आधुनिक कक्षाएं, 112 सीट क्षमता का पूर्णत सुसज्जित ऑडिटोरियम, स्टाफ कक्ष तथा डीन एवं निदेशक कक्ष की व्यवस्था होगी। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस भवन को जी प्लस-3 तक विस्तारित किए जाने की योजना है। कुलपति ने कहा कि नया भवन विधि संकाय के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा तथा शिक्षण-प्रशिक्षण और शोध गतिविधियों को नई गति देगा। इस मौके पर प्रति ...