गोरखपुर, जनवरी 15 -- साहित्य, ललित कला, रंगमंच, संगीत एवं नृत्य वर्ग के लिए होगा चयन गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के तरंग सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से 2025-26 में आयोजित होने वाले 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल (नॉर्थ-सेंट्रल जोन, हरियाणा) के लिए विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साहित्य, ललित कला, रंगमंच, संगीत एवं नृत्य वर्ग की प्रतियोगिताओं का चयन 16 और 17 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। साहित्यिक वर्ग के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता 17 जनवरी को सुबह 11.00 बजे से होगी। इसका विषय उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक आंदोलन निर्धारित है। हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. शैलेश सिंह, डॉ. अनुपमा कौशिक एवं डॉ. प्रतिमा जायस...