गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी के 39 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग के परिणाम मंगलवार देर शाम जारी कर दिये गए है। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपना शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि बीए, बीएससी, बीटेक, एलएलएम तथा एमएससी कृषि को छोड़कर सभी स्नातक एवं परास्नातक कोर्सेज के आवंटन परिणाम जारी हो गए हैं। शेष कोर्सेज के परिणाम भी चरणबद्ध रूप से जारी होंगे। बताया कि ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल से प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। जिसे लेकर अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए 2 अगस्त से 6 अगस्त के बीच संबंधित संकायों, विभागों या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.