गोरखपुर, जनवरी 12 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर डीडीयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड बैंक के सहयोग से हुआ। इस शिविर में 23 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। इस दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन, समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ.अवधेश अग्रवाल ने रक्तदान के वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। शिविर में ऋषभ सिंह, आदर्श सिंह, हरिओम मिश्रा समेत 23 युवाओं ने रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...