गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। बेंगलुरु स्थित यूआरराव सैटेलाइट सेंटर, इसरो में आयोजित अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन (5-6 फरवरी) में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के नौ छात्रों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। छात्रों ने इसरो में तकनीकी एवं वैज्ञानिक विषयों पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शोध छात्रों में आफताब अंसारी, अंकिता मौर्या, तन्वी राव, तान्या मिश्रा, तनु प्रिया त्रिपाठी, दिव्या शैलजा पांडे, विजय कुमार, प्रियांश यादव एवं अमन मौर्या शामिल रहे। सम्मेलन के दौरान यूआर राव सैटेलाइट सेंटर, इसरो ने सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को इसरो की विभिन्न आधुनिक प्रयोगशालाओं का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.