गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखनाथ विश्वविद्यालय और मलेशिया की मैनेजमेंट एंड साइंस यूनिवर्सिटी (एमएसयू) के बीच शुक्रवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से साझेदारी हुई। इसका उद्देश्य वैश्विक शिक्षा, शोध सहयोग और छात्र गतिशीलता को सुदृढ़ करना रहा। साझेदारी का प्रमुख आधार संयुक्त डिग्री कार्यक्रमों की शुरुआत है। दोनों विश्वविद्यालयों ने 2 2 स्नातक और 1 1 स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रारंभ करने पर सहमति व्यक्त की, जिसके अंतर्गत छात्र दोनों संस्थानों में अध्ययन कर संयुक्त डिग्री प्राप्त करेंगे। प्रारंभिक चरण में बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन तथा सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख क्षेत्र, कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। क्रेडिट ट्रांसफर को सुगम बनाने के लिए 'ब्लैंकेट अप्रूवल' व्यवस्था भी सु...