गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला सफाईकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी समय से मानदेय न मिलने की बात कहते हुए विवि में हंगामा कर रही हैं। वीडियो में एक अधिकारी को मारने की बात भी कह रही हैं। बताया जा रहा है कि एक अधिकारी सुबह से लेकर शाम तक अपने आवास से लेकर अपने कार्यालय में कुछ महिला कर्मियों की ड्यूटी लगा रखी है। घर का पर्सनल काम कराने का भी आरोप है। काम कराने के बाद समय से मानदेय न देने का आरोप महिला कर्मियों ने लगाया है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक महिला यह कहते दिख रही है कि कर्मचारी का मामला है इसमें कोई कुछ नहीं बोलेगा। सभी एकजुट रहें। एक अन्य महिला कह रही ह...