गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीएससी के विद्यार्थी भी अब भूगोल और मनोविज्ञान पढ़ सकेंगे। मंगलवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। एनईपी-2020 के प्रावधानों के अनुरूप अधिक विकल्प दिए जाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सत्र 2025-26 से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। निर्णय के मुताबिक अब बीएससी के छात्र भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के साथ यदि चाहें तो मनोविज्ञान या भूगोल को भी तीसरे विषय के रूप में चुन सकेंगे। दोनों विषयों में 80-80 सीटों के एक-एक सेक्शन को सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित करने की अनुमति दे दी गई है। कुलपति प्रो. टंडन ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों को अधिक विकल्प और बहुविषयक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.