गोरखपुर, दिसम्बर 13 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत संस्थागत, बैंक के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। साथ ही पीजी डिप्लोमा इन योगा तथा पीजी डिप्लोमा इन ज्योतिष, वास्तु एवं कर्मकाण्ड के प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत संस्थागत विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा समय सारिणी जारी की गई है। छात्र परीक्षा समय सारिणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर देख सकते हैं। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...