बिजनौर, जनवरी 31 -- दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के प्रांगण में कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षिक सफर और सम्मान पूर्वक विदा देना तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान करना था। कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्रों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दीं। शनिवार को कक्षा 11 के छात्रों द्वारा रंगारंग नृत्य कविताओं गीतों और नाटकों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कक्षा 12 के विद्यार्थियों में अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा की और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कई विद्यार्थियों की आंखें नम हो गई। जिससे समारोह और भी स्मरणीय बन गया। मेधावी छात्रों को विभिन्न वर्गों में सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य राजीव थॉमस ने कक्षा 12 के विद्...