कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस सिराथू में जिला विकास अधिकारी शैलेन ब्यास की जारी वीडियो को डीएम डॉ. अमित पाल ने संज्ञान में ले लिया है। मामले में उन्होंने गम्भीर लापरवाही मानते हुए डीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। शनिवार को सिराथू में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक तरफ जहां एडीओ वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर की अध्यक्षता में अफसर विभागीय शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ जिला विकास अधिकारी मोबाइल पर पर चल रहे बैडमिंटन का आनंद ले रहे थे। उनके इस कृत्य का वीडियो शोसल मीडिया पर समाधान दिवस के दौरान ही तेजी से वायरल होने लगा और अखबारों में सुर्खियां बना। मामले को डीएम डॉ. अमित पाल ने गम्भीरता से लेते हुए मंगलवार की शाम कारण बताओ नोटिस जारी कर ...