नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना डूब क्षेत्र के संरक्षण के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दस परियोजनाएं तैयार की हैं। इसी के तहत 371 हेक्टेयर (लगभग 916.7 एकड़) क्षेत्र में डीडीए नेचर पार्क विकसित कर रहा है। यह पार्क मयूर विहार के सामने यमुना के पूर्वी तट बनाया जा रहा है। पार्क नदी के 22 किलोमीटर के डूब क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। डीडीए प्रशासन ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इससे पहले डूब क्षेत्र में यमुना वाटिका पार्क और अमृत पार्क को भी प्राधिकरण ने शुरू किया है। डीडीए के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना पर 136.8 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अक्तूबर 2026 तक इस परियोजना के पूरे होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के जरिए नेचर पार्क को बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर और दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन से जोड़ा जाएगा। मेट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.