अल्मोड़ा, जुलाई 1 -- सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को प्रदर्शन कर अब तक डीडीए समाप्त नहीं होने पर रोष जताया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीडीए नहीं हटने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को सदस्यों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। कहा कि डीडीए के कारण लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सात साल से भी अधिक समय से समिति डीडीए हटाने की मांग कर रही है, लेकिन मांग के बावजूद अब तक सरकार ने डीडीए हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सदस्यों ने जल्द सरकार से डीडीए हटाने की मांग की। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत, चंद्रमणी भट्ट, हेम चंद्र जोशी, शहाबुद्दीन, प्रतेश पांडे, प्रताप सिंह सत्याल, भारत रत्न पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.