नैनीताल, मई 27 -- भवाली। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अध्यक्ष नरेश पांडे का कहना है कि प्राधिकरण नगर की जनता को नोटिस देकर डराने का कार्य कर रहा है। जल्द पदाधिकारियों के साथ मुख्य चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उनका कहना है कि नगर में वर्षों से लोग रह रहे हैं। उन्हें अब नोटिस देकर डराया जा रहा है। मजदूरी करने वाला व्यक्ति अपना शौचालय तक नहीं बना पा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द नोटिस वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन किया जाएगा। फिर भी नहीं माने तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.