श्रावस्ती, जनवरी 9 -- श्रावस्ती, संवाददाता। शत प्रतिशत दिव्यांगों को उनकी अभिरूचि के अनुसार स्वरोजगार से जोड़ा जाय। पात्र दिव्यांगजनों को कृषि व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही जिन दिव्यांगजनों के राजस्व संबंधी वाद लम्बित है उसका नियमानुसार निस्तारण कराया जाय। यह बाते शुक्रवार को जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कही। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी दिव्यांगजनों के बारे में व्यक्तिगत जानकारियां हासिल कर उनकी समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाए। बेरा जांच सुविधा में चल रही प्रतिक्षा अवधि को कम करने के लिए बेरा जांच का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कर दिया जाय और प्रतिदिन छह बेरा जांच किया जाय। दिव्यांगों के लिए चलायी जाने वाली सुविधाओं की प्रतिमाह समीक्षा की जाएगी। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.