नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीटीसी ने सीएनजी से संचालित होने वाली 194 लो-फ्लोर बसों को अन्य डिपो में स्थानांतरित किया है। इससे बसों की कमी को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 87 बसों को हरि नगर डिपो-1 से हरि नगर डिपो-2 में भेजा गया है। डिम्ट्स की ओर से संचालित दो क्लस्टर की 494 निजी बसों का 16 अप्रैल से संचालन बंद हो गया है। डिम्ट्स और परिवहन विभाग के बीच अनुबंध की अवधि पूरी हो जाने के कारण बसों का संचालन बंद हुआ है। इसकी वजह से रूटों पर होने वाली बसों की कमी को देखते हुए डीटीसी की बसों को डिपो में स्थानांतरित किया गया है। डीटीसी ने 15 अप्रैल से पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली थी। डीटीसी के मुताबिक, बवाना डिपो से ढिचाऊं कलां डिपो में 25 नॉन एसी बसें, शादीपुर डिपो से पीरागढ़ी डिपो में 20 बसें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.