फरीदाबाद, जनवरी 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की ओर से गुरुवार को गांव बसेलवा क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान पांच अवैध इमारतों और दस चारदीवारियों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत कर दिया। जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी और निजी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया गया था। इस संबंध में विभाग को शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच के बाद मौके का निरीक्षण किया गया और अनधिकृत पाए गए निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अवैध कॉलोनियां ...