दुमका, जनवरी 10 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मार्ग में लोड़ी पहाड़ी के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने ओवरलोड स्टोन डस्ट लदा तीन हाइवा जब्त किया है। डीटीओ ने तीनों हाइवा को जब्त कर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया है। जानकारी के मुताबिक जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय प्रसाद को जानकारी मिली थी कि चिप्स लड़े ट्रक व हाइवा बगैर चलान व ओवरलोड परिचालन हो रहा है। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह डीटीओ ने छापेमारी कर दुमका-रामपुरहाट मार्ग में लोड़ी पहाड़ी के समीप जब्त किया है। फोटो संख्या-02-छापेमारी में जब्त किया गया हाइवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...