कोडरमा, दिसम्बर 18 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। डीटीओ विजय कुमार सोनी के नेतृत्व में बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रिजली स्कूल के वाहनों की जांच की गई। कुछ वाहनों के फिटनेस, इंश्योरेंस फेल मिले। एक वाहन की वैधता समाप्त हो चुकी थी। एमवी एक्ट का पालन नहीं करने वाले सभी वाहनों को फाइन किया गया। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि वैसे वाहन जो एमबी एक्ट के नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहनों का परिचालन नहीं करें। इस अभियान के तहत 11 वाहनों पर कुल 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। डीटीओ द्वारा बताया गया कि आगे भी अन्य स्कूलों में वाहनों की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...