कोडरमा, दिसम्बर 18 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। डीटीओ विजय कुमार के नेतृत्व में बुधवार को तिलैया डैम में संचालित नावों की स्थिति की जांच की गई। सभी नाविकों को अपने-अपने नावों का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस व इंश्योरेंस अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। साथ निर्देश दिया कि जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह नियम अनुसार रजिस्ट्रेशन करा लें। सख्त निर्देश दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही के लिए नाविक स्वयं जिम्मेदार होंगे। बिना वैध लाइसेंस के नाव नहीं चलाया जाए। जांच के दौरान कुछ नावों में त्रुटियां पाई गई, जिन्हें सुधार का भी निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...