लातेहार, अप्रैल 24 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। डीटीओ सुरेंद्र कुमार ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएमएफटी द्वारा अस्पताल में उपलब्ध कराई गई पांच मशीन सहित कई मशीनों को रख रखाव संबंधित जानकारी चिकित्सा प्रभारी प्रकाश बड़ाइक से ली। साथ ही उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में फैली गंदगी और आम लोगों द्वारा लगाई गई बाइक के बारे में जानकारी ली। साथ और कहा कि जल्द से जल्द इस गंदगी को सफाई कराए और अगल-बगल के दुकानदारों को गंदगी अस्पताल परिसर में फेंकने से मना करें। अगर इसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं तो चिह्नित कर उनपर कानूनी कार्रवाई करें। मौके पर बीडीओ सोमा उरांव, चिकित्सक सुरेंद्र कुमार, एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार, मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.