दुमका, दिसम्बर 18 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बुधवार की अहले सुबह छापेमारी कर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नांगल भगा के समीप बिना कागजात दो बोल्डर लदा हाइवा को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक डीटीओ को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बैगैर चलान के ही बोल्डर लोग कर वाहना का परिचालन किया जा रहा है। इसी शिकायत पर डीटीओ ने छापेमारी करते हुए दो हाइवा को जब्त कर पुलिस को सौंपा है। बताया जाता है कि विभाग कागजात की जांच करते हुए विधि संवत कार्रवाई करेगी। इधर पुलिस ने बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वाहन जब्त कर सुरक्षा के लिए पुलिस को सुपुर्द की गई है। मामले में अभी लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुई है। जिसके आधार पर कोई जांच व कार्रवाई की जा सके। फोटो-17दुमका-213, कैप्सन- शिकारीपाड़ा में जब्त ओवरलोड बगैर चालान ...