दुमका, फरवरी 16 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका परिवहन पदाधिकारी ने दुमका-रामपुरहाट मार्ग में बगैर पर्याप्त कागजात के अवैध रूप से चल रहे छह वाहनों को जब्त किया। बता दें कि दुमका परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने रविवार को दुमका से गुप्त सूचना पर दुमका रामपुरहाट मार्ग में पत्ताबाड़ी व अन्य अलग-अलग जगह पर वाहनों की जांच की, जिसमें दो स्टोन डस्ट लदे वाहन चालक के द्वारा कागजात नहीं दिखाया गया। चार वाहनों में ओवरलोड व डाले से ऊपर सामग्री देखा गया। मौके पर वाहन चालकों द्वारा कागजात पर्याप्त नहीं पाए जाने पर छह वाहनों को जब्त कर शिकारीपाड़ा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी। अवैध परिवहन पर लगातार जांच व कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.