गिरडीह, जनवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीटीओ संतोष कुमार ने मंगलवार को पचंबा हाईस्कूल रोड स्थित एल्गेन किआ शोरुम में किआ की न्यू सेल्टोस का अनावरण किया। कहा कि गिरिडीह सहित झारखंड में किआ की मजबूत उपस्थिति ग्राहकों को ओर भी आकर्षित करती है। उन्होंने यातायात नियम और सड़क सुरक्षा पर जागरुक किया। कहा कि कार चलाने पर सीट बेल्ट जरुरी लगाएं। अधिकांश वाहन दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है। मौके पर ग्रुप जेनरल मैनेजर संतोष सिंह, मदन जैन, मोहन जैन, उमेश जैन, मनीष जैन, श्रेष्ठ जैन, विवेक टेब्रिवाल, मुकेश सिंह, दीपक महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.