कटिहार, मई 5 -- कदवा, एक संवाददाता डीटीओ के नाम से कदवा थाना क्षेत्र के शिवगंज में मक्का ट्रैक्टर चालकों से बीते शुक्रवार अवैध वसूली किए जाने की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिक में आवेदक मोहम्मद इफ्तिखार ने बताया की उनके ड्राइवर द्वारा बताया गया कि उनका व उनके ही गांव के एक अन्य व्यक्ति का ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्का भरकर गुलाबबाग मंडी ले जा रहा था कि देर रात तीन बजे के करीब जैसे ही ट्रैक्टर सोनैली-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर शिवगंज के पास पहुंचा की चार चक्का वाहन से दो-तीन लोग उतर कर ट्रैक्टर को रोक कर डीटीओ के नाम पर 6500 रुपए ले लिए। इस मामले की जानकारी देते हुए मुखिया इफ्तार ने बताया कि उनके द्वारा भूलवश गलतफहमी में फंसकर दो व्यक्ति के खिलाफ आवेदन थाना में दे दिया गया है। जिन्हें वे वापस करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.