बोकारो, दिसम्बर 20 -- खेतको, प्रतिनिधि। जिला के द्वारा सूची के अनुसार प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को प्रखंड वरीय प्रभारी के द्वारा संबंधित प्रखंड के एक पंचायत में विभिन्न विभाग योजनाओं की जांच किया जाना है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज द्वारा पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र, राजकीय मध्य विद्यालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मनरेगा योजना एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभाग को कहा कि कुछ कमिया दिखाई दे रही है, उसे दूर करें ताकि सुधारा जा सके। बीडीओ संतोष कुमार महतो व सीओ अशोक राम के अलावा मुखिया अनवूरी खातून व पूर्व मुखिया शब्बीर अंसारी तथा संबंधित विभाग के एवं पंचायत के लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...