कानपुर, फरवरी 3 -- कल्याणपुर। रतनपुर कॉलोनी निवासी मनी त्रिपाठी के मुताबिक सहारनपुर के अभिनव गुप्ता से उनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। अभिनव ने डीटीएच नेटवर्क की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर उससे विभिन्न खातों में सात लाख की रकम ट्रांसफर करा ली। जिसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...