हमीरपुर, फरवरी 13 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में डीजे संचालकों द्वारा तेज ध्वनि में डीजे बजा रहे है। डीजे गाड़ियों में एंगल लगाकर दोनों साइड में बढ़ाकर साउंड लगाए रहते है। जिससे सड़क में चलते समय वाहन दुर्घटना का भय बना रहता है। जिससे बोर्ड परीक्षार्थियों के साथ मरीज सबसे ज्यादा परेशान है। कस्बा कुरारा और ग्रामीण क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक डीजे संचालकों द्वारा किराए में डीजे बजाए जाने का कार्य किया जा रहा है। यह लोग डीजे को पुरानी गाड़ियों में साउंड बक्से सेट करते है। इसके लिए गाड़ी के दोनों तरफ बढ़ाकर एंगल लगवाते है। जो कि सड़क में चलते समय दुर्घटना का कारण बनते है। यह लोग निर्धारित ध्वनि से अधिक तेज ध्वनि से बजाते है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शादी विवाह में रात भर डीजे बजाए जा रहे हैं। जिससे बोर्ड पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.