देवरिया, अगस्त 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीजे संचालक के शव के पोस्टमार्टम में मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम में केवल मुंह के चोट ही देखे जा सके हैं, जिसके कारण पुलिस ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया है। हालांकि 36 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। शनिवार की रात को संचालक की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी, रविवार की सुबह उसका शव धान के खेत में मिला था। तरकुलवां थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के रहने वाले हीराला उर्फ बिकाऊ(30) पुत्र केदार डीजे संचालक था। शनिवार की रात को भोजन करने के बाद वह अपने कमरें में सोया था। रात 10 बजे के आसपास उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और फिर वह बाइक लेकर निकल गया। रविवार की सुबह गांव के बाहर उसका शव ब्रह्मस्थान के समीप मिला। उसके नाक व मुंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.