रामपुर, मार्च 10 -- रमजान और होली को लेकर रविवार को कोतवाली परिसर में डीजे संचालक और जुलूस आयोजकों की बैठक बुलाई गई। कोतवाल पंकज पंत ने कहा कि होली पर डीजे संचालक निर्धारित समय और आवाज में ही डीजे बजाएं। कोतवाल ने जुलूस के आयोजकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें। अगर कोई व्यक्ति कहीं किसी तरह की अराजकता करने की कोशिश करे तो पुलिस को सूचना दें। इस दौरान एसआई आदेश कुमार, एसआई दिलीप सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.