उन्नाव, फरवरी 13 -- बांगरमऊ। महाशिवरात्रि पर्व पर अश्लीलता परोसने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस ने सभी वाद्ययंत्र संचालकों को सूचना दी गई है कि पर्व पर आध्यात्मिक गीतों के बजाए अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पर्व शांति व्यवस्था के लिए कोतवाली और पुलिस चौकी परिसर में शांति कमेटी की बैठकें की जा चुकी हैं। इन बैठकों में नागरिकों से शांति व्यवस्था की अपील भी की जा चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने नगर एवं क्षेत्र के सभी डीजे और बैंड संचालकों को सूचित किया है कि पर्व पर सिर्फ भक्ति गीत व भजन ही बजाए जाएं। इसके अलावा यदि फिल्मी गीत अथवा अश्लील गाने बजाए गए तो ऐसे संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर ने नागरिकों से कोर्ट आदेश और सरकार के निर्देशों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.