आजमगढ़, जून 11 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के जैगहा मोड़ के पास मंगलवार की रात डीजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके फूफा घायल हो गए। दुर्घटना के समय दोनों बाइक से सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर निवासी 24 वर्षीय अभिषेक राजभर के बड़े भाई की 10 दिन पूर्व शादी हुई थी। कन्या पक्ष के लोग बुधवार को चौथ लेकर आने वाले थे। जिसकी तैयारी में अभिषेक अपने फूफा 45 वर्षीय प्रमोद राजभर निवासी बनगांव थाना दीदारगंज के साथ मंगलवार की रात सामान लेने के लिए बाजार जा रहा था। जैगहा मोड़ के पास ओवरटेक करने के प्रयास में डीजे वाहन उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससें दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.