बुलंदशहर, फरवरी 7 -- ककोड़। कासना ग्रेटर नोएडा निवासी भंवर सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बुधवार शाम ककोड़ कोतवाली के गांव वैलाना में उसके रिस्तेदार नरसिंह पाल सिंह के पुत्र की घुड़चढ़ी कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान उसके बहनोई हापुड़ के पिलखुवा निवासी रामअवतार समेत तीन लोगों को डीजे वाहन चालक ने लापरवाही के चलते टक्कर मार दी। जिसमें उसके बहनोई को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने अज्ञात डीजे वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...