गिरडीह, मई 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर पेसराटांड़ नदी के पास सोमवार शाम डीजे लेकर जा रही पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें खुरचुट्टा के रहनेवाले मिथुन सिंह का हाथ और पैर टूट गया जबिक मुकेश सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घा़यलों को सरकरी एम्बुलेंस से इलाज के लिए बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि मिथुन सिंह और मुकेश सिंह दोनों बेंगाबाद से एक बाइक से खुरचुट्टा घर वापस लौट रहे थे। छोटकी खरगडीहा से बेंगाबाद की ओर तेज रफ्तार से जा रही डीजे वाहन ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी। बताया जाता है कि डीजे वाहन ने दो बाइक सवार को चपेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.