औरंगाबाद, मार्च 8 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दाउदनगर थाना परिसर में डीजे संचालकों के साथ बैठक की। इस बैठक में डीजे संचालक उपस्थित थे। थानाध्यक्ष ने डीजे संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि होली में किसी भी परिस्थिति में डीजे नहीं बजाना है। डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि डीजे बजाते पकड़ा जाता है तो डीजे को जब्त करते हुए विधि- सम्मत कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी डीजे संचालकों से बॉंड भरवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...