लखीसराय, फरवरी 12 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के किसनपुर गांव में गत मंगलवार की रात में हुई मारपीट की घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक पक्ष के युवकों के द्वारा डीजे बजाया जा रहा था। गांव के ही कुछ बुजुर्गों और अन्य ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर और रड से प्रहार किया गया। घायलों में विजय मंडल, रविंद्र मंडल,धीरज कुमार, संजय कुमार आदि हैं।दोनों पक्षों के पांच लोगों को थाना पर लाया गया है। पुलिस के अनुसार जांच-पड़ताल की जा रही है। गांव में दिन में शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया था। रात में कुछ युवक डीजे पर अश्लील गीत बजाने लगे। इसी कारण मारपीट की घटना घटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...